फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक पर कातिलाना हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक पर हमला
विज्ञापन

चरथावल। गांव दूधली में क्रिकेट खेलने के दौरान हूटिंग किए जाने से गुस्साए युवक ने दूसरे युवक पर बैट से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश देकर फरार हो गया।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली निवासी दीपक गांव के मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच को देखने गया था। वहां वह दीवार पर बैठकर क्रिकेट देख रहा था। इसी दौरान एक खिलाड़ी दीपक की हूटिंग से आउट हो गया, जिससे गुस्साए खिलाड़ी ने दीपक पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दीपक घायल हो गया, जिसे परिजन उसे लेकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां से गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल
मीरापुर। रामराज रोड पर टूटी पुलिया के निकट शाम गन्ने डालकर मिल से लौट रहे ट्रैक्टर ने सामने से आते बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें