फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो की फरारी से तो नहीं जुड़े तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो की फरारी से तो नहीं जुड़े तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सुशील मूंछ के जेल पहुंचने पर अफसरों ने भी उससे पूछताछ की, लेकिन उसने जुबान नहीं खोली। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशील मूंछ के अचानक आत्मसमर्पण करने के पीछे कहीं तार बदन सिंह बद्दो की फरारी से नहीं तो जुड़े हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुशील मूंछ के अदालत में समर्पण करते ही आला अफसरों के फोन भी घनघनाने लगे, लेकिन उसके अचानक सरेंडर करने की पुख्ता वजह कोई नहीं जान पाया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सरेंडर के बाद जेल पहुंचे सुशील मूंछ से इस संबंध में काफी देर तक पूछताछ भी की, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। पुलिस महकमे में चर्चा है कि सुशील मूंछ के सरेंडर के तार कहीं न कहीं मेरठ से तीन दिन पूर्व कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल, कुख्यात बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ पिछले काफी समय से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हाल तक सुशील मूंछ बाहर रहा, जबकि बदन सिंह बद्दो नोएडा जेल में बंद था। तीन दिन पूर्व साजिश के तहत मेरठ के एक रेस्टोरेंट से बदनसिंह बद्दो फरार हुआ तो अब सुशील मूंछ सरेंडर कर जेल पहुंच गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फरारी व सरेंडर के पीछे पुलिस के दबाव को कम करना है। हालांकि इसका अपराध की दुनिया में कितना प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाला समय ही बता पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें