फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड सेंपल लेने गए चिकित्सक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

झिंझाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में पैथोलॉजी का क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री को कई दिन से बुुुखार आ रहा था। युवती की मां ने चिकित्सक से ब्लड सेंपल लेकर जांच करने को कहा। जब चिकित्सक घर पहुंचा तो उस समय युवती घर पर अकेली थी और परिजन काम से बाहर गए थे। आरोप है कि चिकित्सक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और चिकित्सक को पकड़कर मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपी लोगों से छूटकर मौके से फरार हो गया। देर शाम को परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। शनिवार को युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया है कि गांव में इस मामले को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हुए। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस फिर गांव में पहुंची, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। उधर, बताया गया है कि आरोपी चिकित्सक ने युवती पर झूठा आरोप लगाते हुए अपने को घायल कर लिया। परिजन उसे करनाल के अस्पताल ले गए हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें