फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी को थाने में हंगामा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कान्हाहेड़ी गांव में क्रिकेट की बाल खेत में उठाने गए किशोर पर हमला करने के मामले में दूसरे समुदाय की महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को थाने में पीड़ित पक्ष के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गेंद को लेकर बिरालसी चौकी क्षेत्र के गांव कान्हाहेड़ी में अरविंद के पुत्र विनीत उर्फ दीशू के साथ दूसरे समुदाय के हमलावरों ने बैट और लाठी डंडों से पिटाई की थी। मामले में पीड़ित पक्ष के समर्थन में ग्रामीणों ने थाना घेरकर आरोप लगाया कि फरार आरोपी सलमान शातिर किस्म का है। घटना के बाद रात को उसने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद महिला सलमा और शनव्वर को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें