फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ जाती युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ जाती युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिता के साथ बाइक से घर लौट रही युवती के साथ ट्रक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील इशारे किए। शाहपुर तिराहे पर युवती ने पिता को आरोपियों की करतूत बताई, जिस पर आरोपी हाथापाई पर उतर आए। शोर-शराबा सुनकर लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि दूसरा फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती बृहस्पतिवार शाम पिता के साथ बाइक पर मुजफ्फरनगर से लौट रही थी। पीड़िता के अनुसार, शाहपुर से पहले बाइक के पीछे-पीछे आ रहे एक ट्रक में सवार दो युवक उक्त युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी ओर अश्लील इशारेबाजी करनी शुरू कर दी। जैसे-तैसे युवती आरोपियों की हरकतें बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब वे शाहपुर तिराहे पर पहुंचे तो पीछे से आता ट्रक भी वहां रुक गया। युवती ने बाइक चला रहे पिता को इसकी जानकारी दी, जिस पर पिता ने बाइक रोककर आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी युवती व उसके पिता से बदसलूकी करते हुए हाथापाई करने लगे, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़िता की आपबीती सुनकर गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के दूसरे समुदाय से होने के कारण आक्रोशित लोगों ने फरार युवक की भी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


साप्ताहिक पैंठ बनी परेशानी का सबब
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव तावली में प्रत्येक बृहस्पतिवार को मेन सड़क पर मदरसे के निकट साप्ताहिक पैंठ लगती है, जिसमें जनपद के साथ ही आसपास क्षेत्र से भी दुकानदार आते हैं। उक्त दुकानदार मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें सजा लेते हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अशोक कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील, विशाल चौधरी व विपिन ने डीएम से उक्त साप्ताहिक पैंठ का स्थान बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें