फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने उतारा अधेड़ के सिर से छेड़खानी का भूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के टाऊन हॉल रोड पर छेड़खानी कर रहे युवक की युवती ने पकड़कर चप्पलों से धुनाई कर दी। शहर के टाऊन हॉल स्थित पूर्व मंत्री की कोठी के निकट शुक्रवार दोपहर एक युवती ने राह चलते अधेड़ को पकड़ लिया और उसकी चप्पल निकालकर जमकर पिटाई की। राहगीरों के पूछताछ करने पर युवती ने अधेड़ पर काफी देर से पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले करने की बात कही गई। जिस पर अधेड़ ने माफी मांगकर ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण संदिग्ध हालात में लापता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आखलौर निवासी शमिता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति राधेश्याम विगत दस दिसंबर को घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसके बाद से ही वह वापस नहीं लौटे। हरसंभव तलाश के बावजूद राधेश्याम का न तो कोई सुराग लगा और न ही वह घर लौटा। पीड़िता ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

किशोरी के अपहरण का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी किशोरी विगत 31 दिसंबर की शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व किशोरी के हरिद्वार से बरामद कर लिया था। एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरण में आरोपी रोहित निवासी बाकरगंज दिल्ली को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर किशोरी ने दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है, जिसके चलते आरोपी पर दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें