फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को डंडा मारने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को डंडा मारने पर बखेड़ा
विज्ञापन

पुरकाजी। दशहरा मेले में दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद मोहल्ला कस्सावान में दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी आबिद व गुलजार के बीच शनिवार को दशहरा मेले में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। रविवार को थाने के दो पुलिसकर्मी इसी मामले में गुलजार के घर दबिश देने जा रहे थे। इसी दौरान गुलजार के वृद्ध पिता इस्लाम मोहल्ले में दिखाई दिए तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बुजुर्ग इस्लाम वहां से भागने लगा। यह देख एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वृद्ध को लहूलुहान देख दोनों पुलिसकर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंचे और उसका उपचार कराया। इसके बाद पीड़ित परिजन व्यापारी नेता भारत भूषण खुल्लर, बशारत खान, आलम, नफीस फरीदी, सुलेमान, राशिद कुरैशी और किश्वर समेत अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। इस पर थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिजनों को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत किया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें