फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी सगीर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने ढाई वर्ष से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी हत्याभियुक्त को सैनी भट्ठा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला तहबलपुरा में 16 फरवरी 2016 को नूर मोहम्मद की हत्या की गई थी। इस हत्या में आठ आरोपियों को नामजद किया गया था। एक आरोपी सगीर पुत्र जहीर घटना के दिन से ही फरार था। पुलिस ने फरार अभियुक्त पर दस हजार का ईनाम भी घोषित कराया था। सगीर को सैनी भट्ठे तिराहे से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। उधर, मोहल्ला मुश्तर्क निवासी अबिद पुत्र शमशेर व रसूलपुर गढी निवासी परवेज पुत्र नवाब अली भुम्मा अड्डे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चाकू बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रामलीला ध्वज की स्थापना
मीरापुर। श्रीराम लीला समिति की ओर से पूजा अर्चना के साथ रामलीला ध्वज की स्थापना की गई। पंडित अनिल शास्त्री द्वारा कराए गए पूजन में विजय कुमार अग्रवाल, योगेश राजवंशी, रोहित माहेश्वरी, दीपक गोयल, रामकुमार, अनिरुद्ध गोयल, राजपाल, नीरव, रविन्द्र, उदित, उज्ज्वल, दीपक, सुनील, रजनीश, सुभाष आदि उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि रामलीला का मंचन सात अक्टूबर से शुरू होगा, 9 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 19 अक्टूबर को रामलीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें