फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर से निकाला शव जौली की महिला का नहीं था

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर से निकाला गया शव जौली की महिला का नहीं था
विज्ञापन

खतौली/भोपा।
भोपा क्षेत्र के गांव जौली निवासी इकराम की पत्नी शाहिना प्रवीन 17 अगस्त को अचानक गायब हो गई थी। जौली गंगनहर किनारे से पुलिस ने महिला की चप्पल, बुर्का आदि सामान बरामद किया था। महिला के भतीजे गांव सराय रसूलपुर निवासी रियाज पति इकराम व देवर इनाम के विरुद्ध हत्या करके शव को गंगनहर में फेंकने का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। महिला के परिजन गंगनहर में शव की तलाश में डेरा डाले हुए हैं। शनिवार को भोपा और खतौली के बीच गंगनहर में एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने महिला का शव होने का शक जताते हुए इसकी सूचना भोपा पुलिस को दी। खतौली व भोपा पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर अलकनंदा गंगनहर पुल के पास शव को बाहर निकलवाया। शव महिला का नहीं, बल्कि युवक का निकला था। शव पूरी तरह से सड़ व गल चुका था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोपा पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें