फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी में दो भाईयों को किया वांछित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी में दो भाइयों को किया वांछित
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुडीना खुर्द निवासी दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि निरधना में इंतजार की गैरमौजूदगी में एक गाय को काटने के इरादे से निकटवर्ती गांव के दो भाइयों ने घेर में बांध दिया। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंतजार की तहरीर पर पुलिस ने गोवध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र में अवैध धंधों की सूचना दें चौकीदार
चरथावल। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी थाना क्षेत्र के तमाम गांवों के चौकीदारों का अवैध धंधा करने वालों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित चौकीदारों की बैठक में एसओ ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए सूचना तंत्र की चौकीदार सबसे अहम कड़ी है। क्षेत्र के गांव में यदि कोई सट्टा, जुआं, गोकशी, शराब की तस्करी अथवा अन्य किसी धंधे में लिप्त है, तो उसकी तत्काल खबर करें। साथ ही गांव में किसी तरह की तरह की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर सूचना दें। मुख्यमार्गों पर पड़ने वाले गांवों के चौकीदार कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें