फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में फरार वांछित आरोपी की कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड में फरार वांछित आरोपी के घर कुर्की
विज्ञापन

मीरापुर। नूर मोहम्मद हत्याकांड के फरार आरोपी मिंटू उर्फ शमीम की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घर के सामान की कुर्की की है। इस हत्याकांड के पांच अभियुक्त फरार चल रहे हैं। जबकि तीन अभियुक्त जेल में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कस्बे के सेंट्रल बैंक के पुराने भवन के सामने 16 फरवरी 2016 को कुछ लोगों ने सुबह साढ़े 7 बजे पान की दुकान करने वाले नूर मोहम्मद पुत्र मेराजूदीन निवासी तहबलपुरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में मृतक की बहन आयशा ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। पांच फरार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त मिन्टू उर्फ शमीम पुत्र रियाजुदीन की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की आदेश लेकर उसके घर के सामान की कुर्की कर ली। कुर्क किए गए सामान में दरवाजे, चौखटें, घरेलू सामान, बर्तन आदि सामान शामिल है। पुलिस ने दो मिनी ट्रकों में कुर्क किए गए सामान को लादकर थाने में जमा कर दिया। एसएसआई जितेंद्र यादव ने बताया कि इस हत्याकांड में मिन्टू, सगीर, प्रवीण, साइस्ता व वसीम फरार हैं। जबकि शकील, वकील समेत तीन आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें