फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर भेज रहा छात्रा को अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

गुरु-शिष्या के बीच रिश्तों की मर्यादा लांघ देने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने एक छात्रा को अश्लील मेसेज भेजकर परेशान कर रखा है। शनिवार को कॉलेज में मामले को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती भोपा रोड स्थित एक कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक ने छात्रा के मोबाइल नंबर पर पहले कॉल की, लेकिन छात्रा ने रिसीव नहीं किया। बाद में शिक्षक ने उक्त छात्रा के व्हाट्सएप पर मेसेज करने शुरू कर दिए। शिक्षक ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे से मेसेज करना प्रारंभ किया, जो पौने आठ बजे तक जारी रहा। शिक्षक ने छात्रा को मेसेज कर द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण कराने का लालच दिया। उसके बाद लगातार अनर्गल भरे मेसेज किए गए हैं। इतना ही नहीं, शिक्षक ने छात्रा को रविवार के दिन मिलने तक का ऑफर किया है। इस पर छात्रा की प्रतिक्रिया अलग हुई तो शिक्षक ने अश्लील, आपत्तिजनक मेसेज किए है। यह मेसेज पढ़कर छात्रा के होश फाख्ता हो गए। मामले का शनिवार को खुलासा होने पर हंगामा हो गया। छात्रा ने इसकी सूचना कालेज प्राचार्य को दी है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी कॉलेज में हंगामा किया। शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने क्लास का बहिष्कार कर दिया। छात्रा ने शिक्षक की करतूत भरे मेसेज कॉलेज प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए तो अफरातफरी मच गई। हालांकि कॉलेज ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। शिक्षक पर कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उधर, छात्रों ने कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें