फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क।राना की दुकान में नकबजनी कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना की दुकान में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी क्षेत्र में बदमाशों ने किराना की दुकान में नकबजनी कर लाखों का माल साफ कर दिया। चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बदमाश दुकान से कई कीमती सामान समेट कर ले गए हैं।
विज्ञापन

नईमंडी निवासी सतेंद्र ने नवीन मंडी स्थल में किराए पर परचून की दुकान कर रखी है। बुधवार देर शाम सतेंद्र सर्दी अधिक होने के कारण जल्द ही दुकान बंद कर घर चला गया। मध्यरात्रि बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाकर नकबजनी कर ली। दुकान के भीतर घुसे बदमाशों ने गल्ले में रखी नकदी, इन्वर्टर-बैट्रे समेत कीमती सामान समेट लिया। चोरी के बाद बदमाश दुकान का सामान भी खुर्द-बुर्द कर गए। बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी दुकान पर पहुंचा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। चोरी की घटना से नवीन मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष सर्दी-कोहरे में बदमाशों के सक्रिय होने को लेकर गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें