फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराज हत्याकांड: आरोपी युवती ने किया कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फराज हत्याकांड : आरोपी युवती का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रहमतनगर के फराज हत्याकांड की एक आरोपी युवती ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दो आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर निवासी आफताब अहमद उर्फ फराज सऊदी अरब में नौकरी करता था। जो विगत दिनों अपने घर आया हुआ था। गत 5 मई को वह गायब हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों अरशद और शाहनवाज को पकड़ कर उनकी निशानदेही पर 28 मई को शुक्रताल के खादर से फराज का शव बरामद किया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। अनैतिक संबंध में उसकी हत्या हुई थी। हत्या कराने वाली शबनम इस मामले में फरार चल रही थी। बुधवार को शबनम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

किशोरी का अपहरण, तनाव बना
मुजफ्फरनगर। एक किशोरी का मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दो बिरादरियों से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। जिस कारणा पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी एक युवती का मोहल्ले के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण दोनों घर से फरार हो गए। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक व युवती अलग-अलग जातियों के हैं, जिसके चलते मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें