फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बंधक बनाकर नगदी-आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा को बंधक बनाकर नगदी-आभूषण लूटे
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। बाखरनगर में खेल-खिलौने बेचने वाले ग्रामीण के घर में घुसकर बदमाशों ने कहर ढहाया। वृद्धा को बंधक बनाकर नगदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाखरनगर निवासी धर्मेंद्र मेले आदि में खेल-खिलौने बेचने का कार्य करता है। मंगलवार रात वह घेर में सो रहा था। उसकी पत्नी व बच्चे मकान की छत पर तथा मां भगवानदेई नीचे बरामदे में सो रही थी। रात में मकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बरामदे में सो रही वृद्धा भगवानदेई को बंधक बना लिया और जीने की कुंडी लगाकर तसल्ली से मकान को खंगाला। बदमाशों ने मकान से 20 हजार की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इतना ही बदमाशों ने वृद्धा के कानों से कुंडल भी नोंच लिए। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमलाकर फरार वृद्धा को घायल कर दिया। शोर सुनकर छत पर सो रही धर्मेंद्र की पत्नी संजो व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार जीने से महिलाएं नीचे बरामदे में पहुंची। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में काफी देर तक जंगल, रास्ते छाने, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित धर्मेंद्र बदमाशों के खिलाफ भोपा थाने पर लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें