शराब पीकर मारपीट, दो घायल
रतनपुरी/खतौली। गांव रायपुर नंगली में शराब पीकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव अजौता निवासी प्रमोद पुत्र खड़क सिंह कई वर्षों से गांव रायपुर नंगली में अपनी बहनोई समंदर सिंह के यहां पर रहता है। सोमवार की शाम वह शराब के नशे में अपने घर के बाहर खड़ा था। वहां गांव के ही कदम सिंह पुत्र दीपचंद और अनिल एवं पीलू पुत्रगण महिपाल भी शराब के नशे में आए। दोनों पक्ष में शराब के नशे में गालीगलौज हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रमोद और दूसरे पक्ष के कदम सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से प्रमोद और कदम सिंह को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद और कदम सिंह का शांति भंग में चालान किया है।