गंगनहर से तीन दिन बाद अजय का शव बरामद
जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गंगनहर में तालड़ा गांव निवासी अजय पुत्र रतन सिंह डूब गया था। तीन दिन बाद अजय का शव गंगनहर से बरामद हो गया है। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अजय चार जून को दोस्तों के साथ गंगनहर पर घूमने गया था। गंगनहर में अचानक पैर फिसलने से पानी में डूब गया था। पुलिस व परिजन उसी दिन से गोताखोरों को लेकर गंगनहर में अजय को तलाश करने में जुटे थे। बुधवार को अजय का चित्तौड़ा झाल में शव फंसा मिला। परिजनों ने शव की पहचान अजय के रूप में की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव के गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी।