फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में महिला व युवक में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कचहरी में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

शामली निवासी महिला का बेटा बिजली चोरी के मामले में जिला कारागार में बंद है। महिला बेटे की जमानत कराने के काम में जुटी है। कुछ दिन पूर्व वह कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर में बैठकर जमानत के कागजात तैयार करने में व्यस्त थी। इसी दौरान खतौली निवासी युवक आया और महिला से बोला कि वह बेटे की जमानत भर देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शामली घर पर गया और दस हजार रुपये लिए एवं चार दिन बाद लौट आया। उसने जमानत के लिए कहा तो बात टाल दी। इसी बीच युवक गायब हो गया। बुधवार दिन में युवक कचहरी में आया तो पीड़िता ने उसे देख लिया। महिला ने लोगों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। जमानत भरने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर दोन पक्ष भिड़ गए और मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई। जिम्मेदार लोग फैसला कराने के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें