फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारी का नौ लाख से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र मेें पैठ में पशु खरीदने आए व्यापारी के नौ लाख रुपये चोरी कर लिए। अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़ कर रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। व्यापारी ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना भोपा के गांव जौली निवासी अरशद पशु व्यापारी है। वह नई मंडी के नसीरपुर बाईपास पर लगने वाली पैठ में पशु खरीदने के लिए छह दिन पहले आए थे। उन्होंने अपनी कार पशु पैठ के पास खड़ी की थी। उनका बैग कार में रखा था। उसमें नौ लाख रुपये रखे हुए थे।
वह कार को खड़ी करने के बाद पशु खरीदने के लिए चले गए थे। जब वह वापस आए तो उन्हें अपनी कार शीशा टूटा हुआ मिला। कार से उनका बैग चोरी कर लिया गया था। काफी तलाशने के बाद भी बैग नहीं मिला। पीड़ित पशु व्यापारी ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें