मंसूरपुर। संधावली कट के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की बृहस्पतिवार शाम को मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राना पब्लिक स्कूल सड़क पर हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सुजड़ू निवासी सुहैल और बाइक सवार लौहड्डा निवासी नितिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर सवार तीसरा युवक लौहड्डा निवासी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह प्रवीण की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सुहेल का अंतिम संस्कार सुजड़ू में किया गया, जबकि नितिन और प्रवीण का अंतिम संस्कार लौहड्डा गांव में हुआ।
n गमगीन मौहाल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार : रतनपुरी। क्षेत्र के गांव लौहड्डा-मोहम्मदपुर निवासी नितिन और प्रवीण की सड़क हादसे में मौत होने से गांव में शोक व्याप्त है। दोपहर बाद गमगीन मौहाल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बाइक पर सवार होकर नौकरी के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गए थे।
n पिता की मौत के बाद तलाश रहा था नौकरी : मृतक नितिन अविवाहित था। वह हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता इंद्रपाल मोहम्मदपुर के चौकीदार थे। अभी 14 दिन पूर्व ही इंद्रपाल की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद नितिन गांव आया था। अब वह मुजफ्फरनगर के आसपास ही नौकरी की तलाश कर रहा था। नितिन दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था।