फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुकानदार का मोबाइल हैक कर 1.83 लाख रुपये खाते से निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी एक दुकानदार का मोबाइल हैक कर एक लाख 83 हजार 888 रुपये खाते से निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर ठगी के इस मामले में नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नई मंडी के भरतिया कॉलोनी में दुकान करने वाले अनुज के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया था। इस बारे में पीड़ित को कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच साइबर ठग ने उनके पीएनबी बैंक के खाते से 99 हजार 888 रुपये व दूसरी बार में 94 हजार रुपये निकाल लिए।
बाद में मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी का पता चला। साइबर ठग ने पीड़ित के खाते में जमा पूरे रुपये निकाल लिए थे, जिस कारण खाता खाली हो गया। इस बारे में बैंक अधिकारियों को बताया गया। बाद में नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।

इनके साथ भी हुई साइबर ठगी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में अनाज की आढ़त का काम करने वाले संजय कुमार सैनी के मोबाइल पर शादी के निमंत्रण का लिंक आया था। आढ़ती ने लिंक क्लिक किया तो उनके व उनकी पत्नी रेखा के खाते से एक लाख 99 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह बरतें सावधानी


- एपीके फाइल को बिल्कुल भी ओपन न करें।
- शादी के निमंत्रण पत्र भेज कर भी साइबर ठगी की जा रही है।

- गूगल से किसी भी कंपनी का नंबर न लें।
- ऑनलाइन काम में निवेश करने से पहले सोच लें।

- मोबाइल पर आए ओटीपी को किसी को न बताएं।
- अपने खाते की जानकारी किसी को न दें।

56 हजार 990 रुपये वापस कराए
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि कूकड़ा निवासी रफीक अहमद के खाते से 56 हजार 990 रुपये निकाल लिए गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर नई मंडी कोेतवाली की साइबर हेल्प डेस्क दरोगा करण, शेखर व मोहित तेवतिया की टीम ने कार्रवाई कर पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें