फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगनहर में मिले महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा गंगनहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाई। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव के फोटो कराकर उत्तराखंड थाना पुलिस को शिनाख्त कराने के लिए भेजे हैं। पुलिस ने डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सिखेड़ा गंगनहर में एक महिला का शव हरिद्वार की तरफ से बहता हुआ आया था। राहगीरों से सूचना पाकर सिखेडा पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए थे लेकिन सफलता नही मिली थी। पुलिस ने इसके बाद भी शव को शिनाख्त कराने के उद्देश्य से मोर्चरी में रखवा दिया था लेकिन महिला को कोई परिजन नहीं आया और न ही उसकी किसी ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि नियमानुसार महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव के फोटो उत्तराखंड में गंगनहर के किनारे पड़ने वाले सभी थानों की पुलिस के पास शिनाख्त के लिए भेज दिए गए हैं। इसके बाद भी डीएनए सैंपल रखवाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर महिला की शिनाख्त में काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें