फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हत्या की धमकी देकर सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। नोटिस तामिल करवाने के लिए गांव लुहसाना गए दो पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज के साथ भी गाली गलौज करते हुए उन्हें हत्या की धमकी देकर सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के निर्देश पर दो पुलिस कर्मी नोटिस तामिल करवाने के लिए गांव लुहसाना गए थे। आरोपी नरेंद्र व अक्षय ने पुलिस कर्मियाें के साथ गाली गलौज व मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी सखावतपुर चौकी इंचार्ज ललित कसाना भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि दोनों ग्रामीणों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपी नरेंद्र गांव लुहसाना तथा अक्षय रघुनाथपुर निवासी चिलकाना के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें