फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रास्ता रोकने पर मारपीट, भाई घायल, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में गन्ना कोल्हू से लौट रहे अनिल कुमार और उनके भाई जतिन फौजी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में जतिन फौजी घायल हो गए। पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि मोरना पुलिस चौकी के पास युवकों ने उनका रास्ता रोका था। कहासुनी के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि बाद में जानसठ मार्ग पर भूमिया मंदिर के पास उन्हीं युवकों ने दोबारा हमला किया। उन्होंने अनिल के ट्रैक्टर के सामने बाइक खड़ी कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए जतिन फौजी को भी पीटा और उनके सिर पर डंडा मार दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने गांव के गोलू, अर्पित और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें