छपार। मंगलवार तड़के रामपुर पुलिस चौकी के सुभाष चौक पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों पलट गए। इस हादसे में एक ट्रक के चालक और परिचालक घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यह घटना रामपुर पुलिस चौकी के सामने हुई। तड़के करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे एक ट्रक को बाईपास से तेज गति से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ट्रक पलट गए। एक ट्रक में पन्नी और दूसरे में रद्दी भरी थी। घायलों की पहचान गांधीनगर, नई मंडी निवासी चालक फान्नू और क्लीनर छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटे हुए ट्रकों और मलबे को हटाकर यातायात सामान्य कराया। संवाद