फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वीडियो पर दो समुदायों में तनाव, महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। क्षेत्र के बसेड़ा गांव में एक वीडियो के वायरल होने के बाद दो समुदायों के युवाओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक युवक की किसी मामले को लेकर माफी मांगते हुए वीडियो बना ली गई। वीडियो डिलीट कराने के लिए कई युवक विशाल गुप्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि उनकी पत्नी से बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपी पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार शाम जब विशाल गुप्ता घर पर नहीं थे, तो उनकी पत्नी से बदतमीजी की गई। मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हरकत में आ गए। सुमित बजरंगी के नेतृत्व में कई दर्जन कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही फरदीन, तैय्यब और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें