फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सराफ की दुकान से चोरी 19 लौंग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सराफ की दुकान से सोने की लौंग चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 19 लौंग बरामद की गईं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी इमरान व गुलजार तथा हापुड़ के कस्बा बहादुरगढ़ निवासी सलीम को गिरफ्तार किया। ये तीनों बाइक पर सवार होकर चरथावल रोड काली नदी से होते हुए जा रहे थे। चेकिंग के दौरान तीनों का पकड़ा गया।



आरोपियों ने बताया कि ये लौंग उन्हाेंने 14 दिसंबर 2025 को मुजफ्फरनगर में मिमलाना रोड पर एक सराफ की दुकान से जेवर खरीदने के बहाने चोरी की थी। इमरान व गुलजार दुकान के अंदर गए थे। सलीम दुकान के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। बरामद लौंग को लेकर वे बेचने जा रहे थे। तीनों आरोपी ऐसी दुकान में चोरी करते थे जहां पर एक या दो लोग मौजूद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि इमरान के खिलाफ तीन, सलीम के चार व गुलजार के खिलाफ दो मामले मेरठ, मुजफ्फरनगर व हापुड़ जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज है। आरोपियों ने बरामद लौंग वसुंधरा रेजिडेंसी निवासी मोहित कुमार की दुकान से चोरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें