फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हबीबपुर प्रकरण : दोनों बहनों की अस्पताल से छुट्टी, हबीबपुर में छाया गम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हबीबपुर सीकरी गांव के हादसे में घायल दोनों बहनों सुमैया (9) और रुकैया (7) की हालत में सुधार हुआ है। मंगलवार को दोनों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। तीमारदार दोनों को घर लेकर पहुंचे। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में साथ रह रही उनकी बुआ दोनों बहनों को लेकर गांव पहुंच गई। दोनों बहनों को सिर में चोट आई थी। सोमवार को उनका सीटी स्कैन कराया गया। मंगलवार सुबह दोनों की हालत में सुधार रहा। सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट सामान्य आने पर दोनों बहनों को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पारिवारिक सदस्य नईम कस्सार ने बताया कि दोनों बच्चियों को लेकर गांव पहुंच गया है।
क्या था मामला : रविवार रात हबीबपुर सीकरी गांव में इस्लामुद्दीन और उसका परिवार घर के बाहरी हिस्से में खाना खा रहे थे। बारिश के दौरान गली की तरफ वाली दीवार गिरी और इसके बार गार्डर भी पिलर से खिसक गया। गार्डर के खिसकते ही छत का मलबा परिवार पर गिरा। हादसे में इस्लामुद्दीन और उसके चार बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें