फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा नेताओं ने कोयला व्यापारी को दाैड़ाया पुलिस की लाठी छीनकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंगलवार रात महावीर चौक पर सपा के धरने के बीच पहुंचकर पीएम और सीएम को अपशब्द कहने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह को दौड़ा लिया। अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान ने पुलिस की लाठी छीनकर व्यापारी पर हमला किया। उनकी शिक्षक पत्नी मोनिका चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता मंगलवार रात करीब 10 बजे जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट के साथ महावीर चौक पहुंचे। देर रात पचैंडा के युधिष्ठिर पहलवान भाषण दे रहे थे। इस बीच शहर के सुमन विहार निवासी कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह भी धरने पर पहुंच गए।
इस बीच पहलवान की पत्नी जानसठ इंटर कॉलेज की शिक्षिका मोनिका चौधरी के साथ कुलदीप की कहासुनी हो गई। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारी को दौड़ा लिया। पुलिस से लाठी छीनकर युधिष्ठिर ने व्यापारी पर कई वार किए। पुलिस ने उसे बचाया। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने रात में मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बुधवार को पीड़ित युवक ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को तहरीर दी। उधर, मोनिका चौधरी ने भी मानवाधिकार आयोग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें