फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
निरमाना बिजलीघर पर संविदाकर्मी के शव को रखकर धरने पर बैठे ग्रामीण : संवाद
विज्ञापन
बुढ़ाना मोड़। शाहपुर के गांव निरमाना बिजलीघर के संविदा लाइनमैन ऋषिपाल (36) की निरमानी गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन सही करते समय करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों का देर रात तक शव रखकर बिजलीघर पर धरना जारी है। परिजनों का कहना है कि 20 लाख रुपये का मुआवजा, मृतक की पत्नी के लिए संविदा की नौकरी मिलनी चाहिए मांग की। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

गांव निरमानाी निवासी संविदा लाइनमैन ऋषिपाल 15 साल ने बिजलीघर पर नौकरी कर रहा था था। बुधवार सुबह सवा दस बजे वह पास के निरमानी गांव के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का फाल्ट सही करने के लिए अपने साथी गौतम शर्मा के साथ गया था। परिजनों का कहना है कि बिजलीघर पर डयूटी पर तैनात एसएसओ संदीप कुमार से शटडाउन लिया था लेकिन जब लाइनमैन खंभे पर चढ़ा तो वह करंट की चपेट में आ गया
उसके साथी ने अपने साथियों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और झुलसे लाइनमैन को शाहपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। यह पता चलने परिजन व सैकड़ों ग्रामीण बिजलीघर पर जा पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख एसएसओ मौके से चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए। अधिकारियों को बुलाने की मांग की। शाम को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण शव लेकर भी धरना स्थल पर ही पहुंच गए। लगभग पौने आठ बजे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्र भानु सिंह, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार प्रीति, राधेश्याम गौड़ एसडीओ मौके पर पहुंचे। लोगों ने एसडीओ को बीच में बैठाया था।
धरना दे रहे लोगों ने 20 लाख की सहायता, मृतक की पत्नी को संविदा की नौकरी, चारों बच्चों की शिक्षा का खर्च देने की मांंग की। देर शाम सपा सांसद हरेंद्र मलिक, आजाद समाज पार्टी नेता रंजनवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र चौधरी, सोनू कश्यप, सामाजिक न्याय पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। देर शाम तक धरना जारी था।
-
अनाथ हो गया लाइनमैन का परिवार
लाइनमैन की माता-पिता की मौत पहले मौत हो गई थी। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला अकेला था। उसके परिवार में पत्नी सुशीला, गांव में सरकारी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी राधा, कक्षा सात में पढ़ने वाला 11 वर्षीय बेटा देव, कक्षा चार में पढ़ने वाला 9 वर्षीय अमन व कक्षा दो में पढ़ने वाला 7 वर्षीय आयुष हैं। परिवार की आर्थिक हालत सही नहीं हैं। परिवार में शोक छाया है।

यह है आरोप
परिजनों व लाइनमैन गौतम शर्मा का कहना है कि एसएसओ ने शटडाउन दूसरे गांव की लाइन का दे दिया, जबकि निरमानी की जंगल में लाइन को सही करने के लिए शटडाउन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें