फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चिकन में मिली छिपकली, खाने से युवक की हालत बिगड़ी, होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल के चिकन में निकली छिपकली खाने से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाद्य विभाग टीम ने मौके से चिकन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए और होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल से सोमवार शाम गांव तुल्हेडी निवासी रोहन ने चिकन खरीदा था। जैसे ही युवक ने घर जाकर खाना शुरू किया तो चिकन के बीच से मरी हुई छिपकली निकल आई। दूषित खाना शरीर में पहुंचते ही रोहन की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी स्थिति नाजुक हो गई । जिस कारण परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए और वहीं भर्ती कराया।
मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों में अलर्ट हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को सीओ जानसठ ऋषिका सिंह और खाद्य निरीक्षक विशाल कुमार पुलिस टीम के साथ होटल पर पहुंचे।
विज्ञापन

खाद्य विभाग टीम ने मौके से चिकन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए और होटल को सील कर दिया है। जानसठ सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि होटल का लाइसेंस रद किया गया है। दूषित खाना खाने वाले युवक की हालत ठीक है। पीड़ित की और से कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। होटल से चिकन के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें