मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में 40 वर्षीय खानूपुर निवासी मांगेराम की मौत हो गई। उसे सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसा थाने के सामने हाईवे पर हुई। मांगेराम हाईवे पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मांगेराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मांगेराम के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। संवाद