फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेमी ने रची साजिश, नींद की गोली लाकर दी...बेटियों ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव मोरना में किसान राम प्रसाद (55) की हत्या के मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की नाबालिग बेटी ने नींद की गोलियां अपने प्रेमी से मंगाई थी। प्रेमी ने ही वारदात की योजना बनाई। घटना वाले दिन व रात में दोनों की लगभग साढ़े पांच घंटे बात की थी। पुलिस ने आरोपी मेरठ के थाना दौराला के गांव पनवाड़ी निवासी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दोनों बहनों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो चाकू व नींद की गोली व खाली रेपर भी बरामद किया था। आरोपी बहनों ने पुलिस को बताया था कि नींद की गोली एक परिचित युवक से मंगाई थी।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसकी घटना वाले दिन व रात में एक मोबाइल नंबर पर साढ़े पांच घंटे बात करना सामने आया। इसी आधार पर पुलिस ने युवक का पता लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव कासमपुरा चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।उसने योजना बनाकर नींद की गोली लाकर दी थी। इसके बाद घटना की गई।

-

आरोपी ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन मोरना में रहकर क्षेत्र के गांव भुआपुर में सीएचओ के पद पर काम करती थी। अक्सर वह अपनी बहन के यहां आता जाता रहता था। इसी दौरान मोरना की रहने वाली किशोरी से उसकी मुलाकत हुई थी। उसने उसे बात करने के लिए मोबाइल दिलाया था। दोनों आपस में बात करते थे। प्रेमिका ने उससे बताया कि उसका पिता व भाई बाहर आने जाने आदि पर पाबंदी लगाते हैं। इसके बाद उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका व उसकी बड़ी बहन कोमल के साथ मिलकर उनके पिता की हत्या की योजना बनाई। आरोपी युवक ने बनाई योजना के अनुसार घटना से तीन-चार दिन पहले अपनी प्रेमिका को नींद की गोली के दो पत्ते लाकर दिए थे। खीर में नींद की गोलियों को मिला कर सभी परिजनों को खिलाई थी। परिजनों के अचेत होने पर दोनों बहनों ने पिता की हत्या कर दी थी।


यह था मामला

23 फरवरी की सुबह मोरना गांव निवासी राम प्रसाद का शव घर के आंगन में पड़ा मिला था। परिजनों ने बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच कर मृतक की दो बेटियों कोमल व उनकी नाबालिग बहन को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू व नींद की गोलियां व रेपर बरामद किए थे। दोनों बहनों ने घटना से पहले रात में खीर में नींद की गोलियां खिलाई थी। इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें