फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरिया ट्रक में लदवाते समय हादसा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
अंकुर शर्मा, फाइल फोटो
विज्ञापन
- बुधवार देर रात हुआ हादसा, परिजनों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र की फैक्टरी में सरिया ट्रक में लदवाते समय मजदूर अंकुर शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने नाराजगी जताई। पीड़ित परिवार और फैक्टरी प्रशासन के बीच मुआवजे को लेकर समझौता हो गया।
गांव भंडूर में स्थित सरिया फैक्टरी में बुधवार देर रात हादसा हुआ। गांव भंडूर निवासी अंकुर शर्मा फैक्टरी में सरिया लोडिंग का काम करा रहा था। ट्रक में सरिया लोड करते समय वह सरियों की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह सरियों के नीचे से निकालकर तत्काल मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी दुखद मृत्यु हो गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस, परिजन और ग्रामीण फैक्टरी पहुंचे। काफी देर तक समझौता वार्ता चलती रही। परिजनों और फैक्टरी प्रशासन के बीच मुआवजे को लेकर समझौता वार्ता हुई।
फैक्टरी मालिक ने मृतक के आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये की राशि के रूप में मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, मृतक के दोनों पुत्रों के नाम पर अलग-अलग किस्तों में तीन-तीन लाख रुपये की एफडी कराने का भी वादा किया गया।
विज्ञापन

आश्वासन पर मृतक के परिवार ने सहमति व्यक्त की। इसके बाद, परिवार ने गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंकुर शर्मा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें