फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रुकनपुर में चढ़त के दौरान पथराव, चार बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव रुकनपुर में बरात की चढ़त के दौरान कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसमें चार बराती घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गांव रुकनपुर में सतीश की लड़की की बेहडा अस्सा से बरात आई थी। बरात की चढ़त शुरू हो गई। इसी दौरान बरात में शामिल लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान बरातियों में अफरातफरी मच गई। पथराव में चार बराती विशाल, विनोद, अर्जुन व गोविंद घायल हो गए।
चिकित्सकों ने विशाल तथा विनोद को हायर सेंटर रेफर किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला तथा घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि बरात में शामिल होने आए कुछ लोगों ने उन पर पथराव किया था। थाना सिखेडा के गांव बेहडा अस्सा निवासी अमन ने गांव खेडी निवासी मोहित, छोटू को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें