फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिड़ाैली। क्षेत्र के गांव रेहड़ा माजरा में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से सात वर्षीय मिस्टी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजेश की पुत्री मिस्टी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। सोमवार दोपहर को वह घर से आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी। रास्ते में सड़क पार करते समय बाइक ने बालिका को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को उपचार के लिए करनाल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें