तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों का पिता बघरा निवासी आरिफ एक सप्ताह पहले हिंदू युवती को बहला फुसला कर ले गया। इस पर स्वामी यशवीर महाराज ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि युवती के नहीं मिलने पर आरोपी की बस्ती का घेर लिया जाएगा।
बताया गया है कि आरोपी आरिफ अवैध रूप से चिकित्सा करता है। चिकित्सा के दौरान ही उसने युवती को बहला फुसला लिया और एक सप्ताह पहले उसको लेकर लापता हो गया है। पुलिस को सूचना दी लेकिन अभी तक युवती को तलाश नहीं किया जा सका है। बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज से मिले।
स्वामी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में बेटी को तलाश कर परिवार को नहीं सौंपा गया तो वे आरोपी आरोपी की बस्ती को घेर कर किसी को भी बाहर नहीं निकलने देंगे। हिंदू गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। स्वामी की चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसकी तलाश की जा रही है।