फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: गैंगरेप के दोषियों को 10-10 साल का कारावास, घर में अकेली पाकर वारदात को दिया था अंजाम

Mon, 13 May 2024 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

घर में अकेली पाकर युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर पीड़िता को तमंचे से डराकर दुष्कर्म के दो दोषियों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की पीठासीन अधिकारी नेहा गर्ग ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रेणू शर्मा ने बताया कि पीड़िता तीन जून, 2012 को घर में अकेली थी। रात के करीब ढाई बजे आरोपी शहजाद और मोहम्मद शफी घर में घुसे और तमंचे से डराकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में हुई। दोनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। दोनों को 10-10 साल कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें