फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन को जोन स्तर का ट्रायल 11 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट टीम का चयन 11 अप्रैल को होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन हेतु जोन स्तर का ट्रायल इस बार मुजफ्फरनगर में 11 अप्रैल को मैग स्पोर्ट्स अकादमी अलमासपुर में सुबह आठ बजे से होगा। मुजफ्फरनगर और शामली से 45 खिलाड़ियों का चयन इस ट्रायल के लिए किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि ट्रायल में मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे। यहां से खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन को देखने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सीनियर सेलेक्टर को भेजा जाएगा। मनोज पुंडीर के मुताबिक ट्रायल कोरोना की गाइडलाइन अनुसार ही कराया जाएगा। मुजफ्फरनगर के अंडर- 23 के खिलाड़ियों में बल्लेबाजों में विवेक कुमार, हर्षवर्धन, मुंतजिर, नितिन कुमार, सचिन, चैतन्य कौशल, स्पर्श सहरावत, अमन कुमार और गेंदबाजों में शुभम यादव, इशंक चौधरी, विवेक , रोहित, दीपक गौतम, आरिफ, मंगलम वशिष्ठ, अभिजीत सिंह, शशांक पंडित, हर्षवर्धन, तालिब खान, अमित कुमार, साहिल त्यागी, विवेक शर्मा, निखिल कुमार, अंकुर बालियान, हिमांशु चौधरी, वंशम तोमर, मुकुल गौतम, शुभम कुमार, शेखर सिंह और सचिन कुमार शामिल है। शामली से चयनित 15 खिलाड़ियों में फरहान, अश्वनी पंवार, उस्मान, अरविंद कुमार, अभिषेक अहलावत (सभी बल्लेबाज) गेंदबाज में पुलकित कुमार, वसीम, विनीत मलिक, मयंकराज, कुलदीप ,अमर सिंह, अंशु पाल, विजय तोमर, शुभम तरार, रितिक चौहान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें