देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सिर्फ 240 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने भी सीएचसी पर जाकर कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण कराने और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने के साथ की फेस मास्क पहनने, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की अपील की। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि बुधवार को सीएचसी पर 388 लोगों की सैंपलिंग की गई। इनमें चार शुगर मिल, मिश्रा कॉलोनी और मोहल्ला कायस्थवाड़ा से चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया।