फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शव का अंतिम संस्कार, पुलिस की कार्रवाई पर गुस्सा

Fri, 02 Feb 2024 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की पकड़ में नहीं आए निखिल तिवारी के हत्यारोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। किंग्स विला होटल में गोली लगने से मृतक निखिल तिवारी के शव का शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में परिजनों ने शुक्रताल में अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, परिजन पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। पुलिस की तीन टीमें अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं।
शादी समारोह में गोली मारकर मुजफ्फरनगर जाट काॅलोनी निवासी निखिल तिवारी की हत्या कर दी गई थी। परिजनोंं ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार देर शाम शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर ले आए थे। शुक्रवार को शव का शुक्रताल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के मामा अनुराग शुक्ला ने बताया कि शव का तीन बार एक्सरे करने के बाद मृतक की जांघ में गोली फंसी हालत में मिली। गोली छाती में लगकर पसली में टकराने के बाद जांघ में चली गई थी। जिस कारण पूरे पेट में खून भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में पिस्टल की गोली मिली है। पुलिस की कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। शनिवार को एसएसपी से मिलेंगे। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि गोली लगने से मृत्यु हुई थी। क्राइम ब्रांच सहित तीन टीम आरोपियों को गिरफ्तार के प्रयास में लगी हुई है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें