सिखेड़ा। पुलिस ने मकान में छापा मारकर करके गाय के अवशेष बरामद किए। मौके से आरोपी मकान मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवर को गांव भटौड़ा निवासी धर्मेंद्र पुत्र खेमचंद आवारा घूमने वाली गाय को पकड़ कर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो धर्मेंद्र ने बताया कि गाय आवारा घूम रही थी, वह उसको पालने के लिए घर ले जा रहा है। रात में ग्रामीणों को सूचना मिली कि धर्मेंद्र ने गोकशी कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही मकान पर छापा मारा, वहां गाय के अवशेष व गोकशी के उपकरण मिले, जबकि गाय के मीट को बेच दिया गया था। इस आरोपी धर्मेंद्र फरार हो गया। गांव निवासी शिवम ने आरोपी के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया है।