फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामप्रसाद हत्याकांड में बेटी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोरना गांव में किसान रामप्रसाद (59) की हत्या के मामले में आरोपी बेटी कोमल की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी है। बचाव पक्ष ने कहा था कि अभियुक्ता का प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

मृतक रामप्रसाद के बेटे अमित कुमार ने 23 फरवरी को अपनी दो बहनों के खिलाफ पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि बहनों ने दरांती से गला काटकर पिता की हत्या की। अमित के अनुसार, पिता की टोकाटोकी से परेशान होकर बहनों ने यह कदम उठाया। 22 फरवरी की रात दोनों बहनों ने खीर में नींद की गोलियां मिलाई थीं। रामप्रसाद के बेसुध होने पर दरांती से गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें