फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार संघ : महामुकाबले के आसार, अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार की सियासत के दिग्गज इस बार मैदान में उतरे
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार महामुकाबले के आसार बन गए हैं। अध्यक्ष और महासचिव पद पर पांच-पांच नामांकन किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। कुल 23 पदों के लिए 73 नामांकन दाखिल हुए। मंगलवार को नामांकन वापसी होगा सकेगी। 13 फरवरी को मतदान होगा।
सोमवार को फैंथम हॉल में नामांकन हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, अंजुम खान और सुरेंद्र पाल मैनवाल ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेंद्र कुमार मलिक ने अपना-अपना नामांकन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ईश्वर चंद त्यागी, चंद्रवीर चौधरी, धर्मेंद्र पुंडीर, नरेंद्र सिंह और स्वर्ण सिंह ने नामांकन दाखिल किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अबरार अहमद, अमित कुमार जैन, नीशूकांत शर्मा, मुन्नवर हुसैन, सुधीर कुमार चौहान और सुभाष चंद का नामांकन सही पाया गया।
उपाध्यक्ष (10 साल) पद के लिए अमित भारद्वाज, अमित मैनी, कृष्णपाल (केपी सैनी), नीरज कुमार, गुलबहार त्यागी, यासीन और सुरेश चौधरी ने पर्चा दाखिल किया।
चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर मौजूद रहे।

एल्डर कमेटी की निगरानी, वकीलों में उत्साह
एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा की देखरेख में नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी कराई गई। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष (15 वर्ष) और सहसचिव
इन पदों के लिए अब्दुल हक, देवेंद्र कैल, राधेश्याम त्यागी, शोकेंद्र कुमार, सनसबीर, संदीप कुमार डबास ने नामांकन किया है। सहसचिव पद के लिए गीता रानी, जुबैर त्यागी, निशा रानी, पंकज कुमार, मीनाक्षी द्विवेदी, ताजिम, राजीव कुमार सिंघल, शशि प्रभा और शांतनु पुंडीर ने नामांकन किया।
विज्ञापन



वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य के नामांकन
वरिष्ठ सदस्य पद के लिए कमल कुमार बिल्टोरिया, कमल कुमार मित्तल, कमल कृष्ण गुप्ता, जय कुमार नायडू, तरुण सौदे, दीपक कुमार धीमान, प्रशांत कुमार राजा, महिपाल सिंह, मुस्तकीम अली, राजीव कुमार जैन, राजेश कुमार सैनी, विपुल शर्मा ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अभिषेक बर्मन, आदर्श चौधरी, आदीश वर्मा, आशु धीमान, कमरुना गौर, नरेंद्र सिंह, नितिन राठी, प्रभात बालियान, प्रविंद्र कुमार, प्रिंस गोलियान, मनोज कुमार, ताहिर राव, शाहवेज, रामवीर सिंह, विराट शर्मा, शिखा चौधरी, सद्दाम हुसैन त्यागी और सुमित कुमार सहरावत ने नामांकन किया।

इस तरह होगा जिला बार संघ का चुनाव


- 10 फरवरी : नामांकन पत्रों की वापसी
- 13 फरवरी : सुबह 7:30 बजे से मतदान

- 14 फरवरी : सुबह 7:30 से मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें