इस दौरान इकबाल ने उन्हें पतंग उड़ाने से मना किया। इससे नाराज होकर रात करीब आठ बजे आरोपी युनूस, शमशाद, रागिब, कल्लू ने इकबाल को हमला कर घायल कर दिया। हमले में पीड़ित की बाएं हाथ और बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक में हुई। ट्रायल के दौरान आरोपी युनूस की मौत हो गई।