फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय मर्डर केस: पिता और तीन बेटों को उम्रकैद की सजा, दिवाली पर की थी हत्या, दर्दनाक थी वारदात

Thu, 05 Oct 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : अदालत ने अजय की हत्या के मामले में पिता और तीन बेटों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बताया गया कि दिवाली की रात में अजय की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पांच साल पहले दिवाली की रात किनौनी गांव में अजय कुमार की हत्या के मामले में अदालत ने पिता और उसके तीन बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय संख्या-06 के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरजकांत मलिक ने बताया कि सात नवंबर 2018 की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में अजय अपने चचेरे भाई टीनू के साथ घर से घेर में जा रहा था। रात में गांव के तीन सगे भाई अरविंद, पंकज और प्रदीप आतिशबाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच अजय की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीनू भी हमले में घायल हुआ।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने तीनों सगे भाइयों के अलावा इनके पिता राजेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय संख्या-06 में हुई। अदालत ने बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों पर दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई। दोषी सगे भाई प्रदीप, पंकज, अरविंद और इनके पिता राजेश को आजीवन कारावास 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। धारा 506 में दो-दो साल का कारावास और एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी पंकज और प्रदीप को आर्म्स एक्ट में तीन-तीन साल के कारावास और दो-दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजा साथ चलेंगी।

यह भी पढ़ें: अधूरा प्रेम: एक-दूजे का हाथ पकड़ा और लगा ली फांसी, मरने से पहले आमिर ने फोन पर कही ये बात, उड़ गए थे होश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें