फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते दंपती को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पांच दिन पूर्व हुलाशगढ़ गांव के समीप साइकिल सवार दंपती को गोली मारने का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला। पुलिस ने इसमें प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हुलाशगढ़ निवासी रकम सिंह बीती 30 दिसंबर की सवेरे पत्नी मीनू को साइकिल पर साथ लेकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। गोली लगने से दंपती घायल हो गया था, जबकि दूसरी साइकिल पर साथ चल रहे बच्चे बच गए थे। मामले में रकम सिंह के भतीजे पंकज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि सोमवार को साखन नहर हाईवे के पास से भवनपुर गांव निवासी बबलू उर्फ अमित, शाहपुर गांव निवासी पिंकू उर्फ वीरेंद्र और थाना नागल के पनियाली गांव निवासी रवि को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर व एक तमंचा 12 बोर तथा तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बबलू ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। उसने बताया की मीनू से उसका प्रेम प्रसंग था, लेकिन पिछले काफी दिनों से वह उससे बात नहीं कर रही थी। जिसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें