मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक दंपती ने आपसी विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालम में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव वेली निवासी दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में दोनों को पहले कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।