फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरों के सामने गैलरी में कराई जाएगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गांधी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान चरथावल विकास खंड क्षेत्र की मतगणना कमरों के सामने बनी गैलरी में कराए जाने के निर्देश दिए। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम चरथावल विकास खंड स्थित मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। कॉलेज में ब्लॉक के स्टाफ ने कॉलेज के 19 कमरों में मतगणना कराने के लिए टेबल लगवाकर सभी तैयारी पूरी कर ली थी। डीएम ने केंद्र में मतगणना के लिए तैयार किए गए सभी 19 कक्षों की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षों में दो टेबल, कर्मचारियों के बैठने की कुर्सियां और प्रत्याशियों के खड़े होने की जगह कम होने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का पालन नहीं होने की आशंका जताई।
इसके बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार और प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार से चर्चा कर डीएम ने कक्षों के बाहर बनी गैलरी में मतगणना कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद ब्लॉक के स्टाफ ने कमरों के बाहर गैलरी में मतगणना के लिए टेबल लगवाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने इंस्पेक्टर एमपी सिंह को भी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि ब्लॉक के 59 ग्राम पंचायत और 105 बीडीसी सदस्य पदों के साथ ही पांच जिला पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना कराई जानी है।
विज्ञापन

मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
खतौली। शनिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कस्बे में स्थित कृषि उत्पादन मंडी में त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मतगणना के पंडाल व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी व बीडीओ पवन विश्वकर्मा को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जल्द मतगणना के लिए एक टेबल से चार मेज जोड़ने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि ब्लॉक खतौली में 84 ग्राम पंचायतों पर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान की मतगणना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें