फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में विलंब से शुरू हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कबूल कन्या इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान काफी अव्यवस्था रही, जिस कारण मतगणना कार्य करीब ढाई घंटा विलंब से शुरू किया गया।
विज्ञापन


अव्यवस्था को लेकर प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं ने काफी रोष व्यक्त किया। पुलिस द्वारा एक अभिकर्ता को बाल पकड़कर पीटने पर खूब हंगामा हुआ।

मतगणना के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बेरिकेडिंट कूदकर कई बार भीड़ ने अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांजकर दौड़ाया।

प्रशासन की ओर से कबूल कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को मतगणना के लिए दो दिन पूर्व कमरों में 36 टेबिल लगवाई थीं।

कुछ कमरों में जगह कम होने से प्रत्याशी और अभिकर्ताओं को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। वहीं कर्मचारियों के लेट पहुंचने पर मतगणना का काम सुबह आठ के बजाय 10.30 बजे से शुरू किया गया।

अव्यवस्थाओं और विलंब से मतगणना शुरू होने को लेकर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने आरओ और एआरओ से मिलकर रोष व्यक्त किया। एक जिला पंचायत के अभिकर्ता गांव अलीपुर अटेरना निवासी महात्मा मनोजदास को किसी बात पर पुलिस ने पीट दिया, जिससे महात्मा ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शांत किया। मतगणना के दौरान कई बार प्रत्याशियों के समर्थकों ने बेरिकेडिंग कूदकर अंदर आने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हें दौड़ाया। मतगणना को लेकर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। एसडीएम डा. वैभव शर्मा व सीओ पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल पर स्थिति का जायजा लेते रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें